Offline
Online
Viewers 0

गुना में गूंजा आदिवासी एकता का संदेश, विश्व आदिवासी दिवस पर निकला भव्य जुलूस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में गूंजा आदिवासी एकता का संदेश, विश्व आदिवासी दिवस पर निकला भव्य जुलूस

प्रतिमा वाटिका से शहर की सड़कों तक दिखी जनभागीदारी, बिरसा मुंडा के विचारों और आदिवासी संस्कृति पर हुआ मंथन

गुना, 9 अगस्त 2026 | द्वारका न्यूज़ |

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना में विश्व आदिवासी दिवस उत्साह, उमंग और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया। सर्व आदिवासी समाज के तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रिमझिम बारिश के बीच प्रतिमा वाटिका से विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ वापस प्रतिमा वाटिका पहुंचा।

इसके बाद आयोजित आम सभा की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। पारंपरिक दलदल घोड़ी नृत्य ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया और उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आदिवासी समाज से अपने अधिकारों के लिए संगठित और जागरूक रहने का आह्वान किया। भगवान बिरसा मुंडा के स्वशासन और स्वतंत्रता के संदेश को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना बेहद जरूरी है।

सभा में जमीनों पर अवैध कब्जे सहित सामाजिक समस्याओं पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने महापुरुषों के योगदान और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण पर विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता, अधिकारों की रक्षा और अपनी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें