Offline
Online
Viewers 0

हरदा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ड्यूटी के दौरान RPF कांस्टेबल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरदा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ड्यूटी के दौरान RPF कांस्टेबल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

DWARKA NEWS E-PAPER

बारिश के बीच प्लेटफॉर्म पर हुआ हादसा, GRP ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की; दुर्घटना और अन्य संभावनाओं की जांच जारी

 

हरदा, 9 अगस्त 2026 | द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

 

हरदा रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में RPF कांस्टेबल लोकेश कुमार की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर मौजूद कांस्टेबल बारिश के बीच अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही GRP मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित साक्ष्य जुटाए। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे लोकेश

 

जानकारी के मुताबिक, लोकेश कुमार राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले थे और पिछले करीब तीन वर्षों से हरदा में पदस्थ थे। वे किराए के मकान में रह रहे थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है।

 

हरदा एपीएफ टीआई दिलीप शर्मा के अनुसार, लोकेश कुमार ने पूर्व में रेलवे बोर्ड चोरी के एक मामले में आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ एवं जिंदादिल कर्मचारी बताया।

 

हादसे की वजह की जांच जारी

 

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर बारिश के कारण प्लेटफॉर्म पर फिसलन होने की आशंका सामने आई है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

 

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक: विक्रम सिंह तोमर

9 अगस्त 2026

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें