Offline
Online
Viewers 0

गुना पुलिस का बड़ा खुलासा: चक चुरैला की डेढ़ करोड़ की चोरी 6 दिन में सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना पुलिस का बड़ा खुलासा: चक चुरैला की डेढ़ करोड़ की चोरी 6 दिन में सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तारगुना पुलिस का बड़ा खुलासा:

985 ग्राम से अधिक सोने के जेवर बरामद, तीन आरोपी चिन्हित; फरार आरोपियों की तलाश में MP-राजस्थान तक दबिश जारी

 प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

गुना, 9 अगस्त 2026 | द्वारका न्यूज़

गुना पुलिस ने फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के चक चुरैला गांव में हुई बहुचर्चित चोरी का महज छह दिनों में खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 985.150 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 47 लाख 77 हजार 250 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल सभी आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर ली गई है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

 

पुलिस के मुताबिक, 2-3 अगस्त 2026 की रात चक चुरैला निवासी के घर से अज्ञात बदमाश लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद एसपी हितिका वासल के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं।

 

तकनीकी साक्ष्यों, फील्ड ऑपरेशन, मुखबिर तंत्र और लगातार पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस टीमों ने गुना सहित मध्यप्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों में तलाश अभियान चलाया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का बड़ा हिस्सा बरामद किया गया है।

 

फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें