Offline
Online
Viewers 0

ठगी का मास्टरमाइंड निकला किराएदार NGO और विदेशी फंडिंग के नाम पर ठगा मकान मालिक और उसके कर्मचारियों को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ठगी का मास्टरमाइंड निकला किराएदार NGO और विदेशी फंडिंग के नाम पर ठगा मकान मालिक और उसके कर्मचारियों को 

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 11 अगस्त 2026 

गुना फ़्रॉड केस : NGO और फॉरेन फंडिंग के नाम पर 66 लाख की ठगी, किरायेदार पर FIR

 

गुना। राघौगढ़ में एनजीओ और विदेशी फंडिंग दिलाने का झांसा देकर करीब 66 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रमोद सिंह ने मकान मालिक का भरोसा जीतकर उसके होटल कर्मचारियों के पहचान दस्तावेज हासिल किए। आरोप है कि इन्हीं दस्तावेजों से पैन कार्ड, बैंक खाते, सिम, चेकबुक और एटीएम तैयार कराए गए।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि अप्रैल 2022 से जुलाई 2024 के बीच फरियादी और उसकी पत्नी से कर्मचारियों के खातों में करीब 45.37 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए, जबकि करीब 21 लाख रुपये नकद लेने का आरोप है। विदेशी फंडिंग और लोन का भरोसा दिलाकर स्टाम्प भी बनवाए गए। राघौगढ़ पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 में मामला दर्ज किया है। अब बैंकिंग लेनदेन और कथित नेटवर्क की जांच जारी है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें