Offline
Online
Viewers 0

यूपी: ये तस्वीर हमीरपुर कलक्ट्रेट की है जहां स्कूल के बच्चे डीएम से गुहार लगाने कलक्ट्रेट में घुस गए। मांग थी कि स्कूल जाने वाला रास्ता दलदल में बदल गया है। रास्ता ठीक कराने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूल का रास्ता दलदल बना तो डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे बच्चे, बोली मासूम आवाज—“साहब रास्ता ठीक कराइए”

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

12 अगस्त 2026

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश। स्कूल जाने वाला रास्ता बारिश के बाद दलदल में तब्दील होने से परेशान बच्चों ने बुधवार को ऐसा कदम उठाया, जिसने प्रशासन का ध्यान खींच लिया। बच्चे अपनी समस्या लेकर सीधे हमीरपुर कलक्ट्रेट पहुंच गए और जिलाधिकारी से रास्ता दुरुस्त कराने की गुहार लगाई। बच्चों का कहना था कि कीचड़ और पानी के कारण रोज स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है और रास्ते से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। बच्चों को कलक्ट्रेट में देखकर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी बात सुनी। बच्चों की इस पहल की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अब स्थानीय लोगों और बच्चों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही स्कूल तक जाने वाले खराब रास्ते की समस्या का समाधान करेगा।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें