Offline
Online
Viewers 0

फर्जी गवाहों के खेल पर इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 टीआई डिमोट, 1350 केसों में एक ही गवाहों का खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का असर: इंदौर में गवाहों के ‘फिक्स खेल’ पर 4 टीआई पर कार्रवाई

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

13 अगस्त 2026

इंदौर पुलिस में बड़ा एक्शन: फर्जी गवाहों के खेल पर चार टीआई पर गिरी गाज

इंदौर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और विभागीय जांच के बाद इंदौर पुलिस में बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच में कई मामलों में एक जैसे गवाहों के बार-बार इस्तेमाल और अन्य अनियमितताएं सामने आने पर चार पूर्व थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की गई। पूर्व टीआई दिनेश वर्मा को करीब 700 जुआ, सट्टा और आर्म्स एक्ट मामलों में समान गवाहों के इस्तेमाल का दोषी पाए जाने पर टीआई से एसआई पद पर डिमोट किया गया। टीआई इंद्रमणि पटेल के करीब 1350 मामलों में चार गवाहों के बार-बार इस्तेमाल की बात सामने आई। पूर्व टीआई अजय वर्मा और रवींद्र गुर्जर को भी अलग-अलग मामलों में विभागीय गड़बड़ियों के चलते टीआई से एसआई बनाया गया है।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें