Offline
Online
Viewers 0

गुना पुलिस का बड़ा एक्शन: चेक बाउंस के 3 मामलों में फरार वारंटी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना पुलिस का बड़ा एक्शन: चेक बाउंस के 3 मामलों में फरार वारंटी गिरफ्तार

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 13 अगस्त 2026 

तीन अलग-अलग प्रकरणों में कोर्ट ने जारी किए थे वारंट, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

 

गुना। चेक बाउंस के तीन अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश शर्मा निवासी सिसौदिया कॉलोनी, गुना के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ न्यायालय गुना में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत प्रकरण क्रमांक 251/20, 25/22 और 513/24 दर्ज हैं। न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार अनुपस्थित रहने पर तीनों मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग वारंट जारी किए गए थे।

 

वारंट तामीली के लिए कोतवाली पुलिस को मिलने के बाद आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें