Offline
Online
Viewers 0

मौत के बाद पिता के शव का अंगूठा लगवाने का आरोप, संपत्ति हड़पने की कोशिश का सनसनीखेज मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मौत के बाद पिता के शव का अंगूठा लगवाने का आरोप, संपत्ति हड़पने की कोशिश का सनसनीखेज मामला

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 13 अगस्त 2026

 

लखनऊ। रहीमाबाद क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 75 वर्षीय छत्रपाल की मौत के बाद उनके इकलौते बेटे महेंद्र पर कथित तौर पर सादे कागजों पर शव का अंगूठा लगवाने का आरोप लगा है

। बताया जा रहा है कि पिता ने जीवनकाल में प्रताड़ना से परेशान होकर बेटे को संपत्ति से बेदखल कर जमीन अपनी बेटियों के नाम कर दी थी।

 

9 जुलाई को छत्रपाल की मौत के बाद कथित साजिश

आरोप है कि संपत्ति अपने नाम कराने की नीयत से महेंद्र ने चचेरे भाई के साथ मिलकर मृत पिता के अंगूठे का इस्तेमाल किया। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद रहीमाबाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद पूरे घटनाक्रम की सच्चाई और दस्तावेजों की वैधता स्पष्ट होगी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें