Offline
Online
Viewers 0

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े साइबर कैफे लूट, पिस्टल के बल पर बदमाशों ने युवक को बनाया निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े साइबर कैफे लूट, पिस्टल के बल पर बदमाशों ने युवक को बनाया निशाना

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

14 अगस्त 2026 

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाशों ने एक साइबर कैफे में घुसकर पिस्टल के बल पर वहां बैठे युवक को डराया और उसके साथ मारपीट कर लूटपाट की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

पूरी घटना साइबर कैफे में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में बदमाशों की दबंगई और युवक को धमकाते हुए देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें