Offline
Online
Viewers 0

चाचौड़ा में ‘जन विश्वास’ अभियान: प्रभारी मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाचौड़ा में ‘जन विश्वास’ अभियान: प्रभारी मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही निराकरण के निर्देश

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

14 अगस्त 2026

गुना/चाचौड़ा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पेची में जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और विधायक प्रियंका पैंची ने हितग्राहियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने अधिकारियों को आवेदनों का समयबद्ध और प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे और उसे कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। विधायक प्रियंका पैंची ने कहा कि सरकार स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी हितिका वासल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। https://dwarkanews.com

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें