आगरा में पिता ने 11 महीने की बेटी को यमुना में फेंका, पत्नी को भी नदी में धकेलने की कोशिश
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
14 अगस्त 2026
आगरा में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक पिता ने अपनी 11 महीने की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी पिता को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बच्ची को नदी में फेंकने के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को भी यमुना में धकेलने का प्रयास किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बच्ची की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।








