Offline
Online
Viewers 0

स्वतंत्रता दिवस, गुना में कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल ने शान से लहराया तिरंगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

15 अगस्त 2026

गुना। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गुना जिला देशभक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आया। पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हितिका वासल भी मौजूद रहीं।

समारोह इस वर्ष ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ और ‘विकसित भारत 2047’ की थीम पर आयोजित हुआ। ध्वजारोहण के बाद आरआई पूजा उपाध्याय के नेतृत्व में जिला पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड और रेडक्रॉस की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया।

भोपाल से मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद कलेक्टर कन्याल ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए गुना को कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि जिले में 50 एकड़ से अधिक पॉलीहाउस हैं, जिन्हें बढ़ाकर 500 एकड़ तक ले जाने का लक्ष्य है।

कलेक्ट्रेट में कलेक्टर और एसपी कार्यालय में एसपी हितिका वासल ने भी ध्वजारोहण कर देश की सुरक्षा, शांति और जनसेवा के प्रति समर्पण का संकल्प दिलाया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें