Offline
Online
Viewers 0

दमोह में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से शिक्षिका ने प्राचार्य को कहा भ्रष्टाचारी, बच्चों ने बजा दी तालियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15 अगस्त के मंच से पूर्व प्राचार्य के गंभीर आरोप, बोलीं—‘पैसे देकर पद लेने की नौबत न आए’

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 16 अगस्त 2026 

दमोह/पटेरा। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पटेरा स्थित शासकीय एक्सीलेंस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब पूर्व प्राचार्य वंदना गुप्ता ने मंच से वर्तमान प्रभारी प्राचार्य कमलेश शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कथित तौर पर कहा कि विद्यार्थी इतनी मेहनत से पढ़ाई करें कि भविष्य में उन्हें पैसे देकर प्राचार्य का पद हासिल करने जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

 

पूर्व प्राचार्य के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हलचल बढ़ गई है। मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

अब सभी की नजर विभागीय जांच पर है कि मंच से लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें