विदिशा के सिरोंज में स्कूल टाइमिंग को लेकर बवाल, ‘मेरा स्कूल है मेरी मर्जी’ का वीडियो वायरल
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
16 अगस्त 2026
सिरोंज/विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र के बाबूलखेड़ी गांव में सरकारी स्कूल के खुलने के समय को लेकर विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीण स्कूल परिसर में मौजूद दिखाई दे रहे हैं और एक महिला शिक्षिका से स्कूल समय को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शिक्षिका कथित तौर पर कहती सुनाई दे रही हैं कि स्कूल 8:30 बजे ही खुलेगा और जब मन होगा तब स्कूल खोलेंगी। इसी दौरान ग्रामीणों को एफआईआर कराने की धमकी देने का आरोप भी वीडियो में लगाया जा रहा है।
SEO Keywords: Vidisha School Viral Video,






