राजगढ़ में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप: ASI की फायरिंग में युवक की मौत, दो घायल; आरोपी पुलिसकर्मी हिरासत में
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
16/08/2026
राजगढ़/तलेन। राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र के इकलेरा गांव में 30×30 के प्लॉट को लेकर चल रहा विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि शुजालपुर में पदस्थ ASI दिलीप कुंभकार ने विवाद के दौरान फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी ASI को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार इकलेरा निवासी दीपक अहिरवार और ASI दिलीप कुंभकार के बीच एक 30×30 के प्लॉट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि जमीन बेवा गुलाब बाई की थी। दीपक अहिरवार इस जमीन को खरीदना चाहते थे, जबकि आरोप है कि ASI का उक्त प्लॉट पर कब्जा था।
अंत्येष्टि से लौटते समय बढ़ा विवाद
बताया गया कि रविवार को दीपक अहिरवार एक अंत्येष्टि कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान ASI दिलीप कुंभकार से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और फायरिंग की घटना सामने आई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हुआ है।






