Offline
Online
Viewers 0

जामनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक से 55 लीटर कच्ची शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जामनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक से 55 लीटर कच्ची शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 21 अगस्त 2026 

गुना। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ गुना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जामनेर थाना क्षेत्र में 55 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल के साथ 20 वर्षीय आरोपी संतोष पुत्र नवल कंजर, निवासी राजपुरा को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार 20 अगस्त की सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक प्लास्टिक की कैनों में कच्ची शराब लेकर पीपलखेड़ी रोड से जामनेर की ओर आ रहा है। सूचना पर शेरगढ़ तिराहे पर वाहन चेकिंग लगाई गई। संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी लेने पर दोनों कैनों में कुल 55 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

 

पुलिस ने शराब और बाइक जब्त कर आरोपी के खिलाफ जामनेर थाने में अपराध क्रमांक 178/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज मेहरा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें