Offline
Online
Viewers 0

गुना न्यूज़ : दुनाई के पास हाईवे किनारे खड़े 3 कंटेनरों से डीजल चोरी, ताले तोड़कर फरार हुआ गिरोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना न्यूज़ : दुनाई के पास हाईवे किनारे खड़े 3 कंटेनरों से डीजल चोरी, ताले तोड़कर फरार हुआ गिरोह

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

22 अगस्त 2026 

 

गुना। नेशनल हाईवे-46 पर खड़े कमर्शियल वाहनों से डीजल चोरी का मामला सामने आया है। कैंट थाना क्षेत्र के दुनाई गांव के पास एक ढाबे पर रविवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने तीन कंटेनरों के फ्यूल टैंक के ताले तोड़कर हजारों रुपये का डीजल चोरी कर लिया। घटना के बाद हाईवे पर वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

जानकारी के अनुसार, पटना से सूरत और मुजफ्फरपुर से इंदौर माल लेकर जा रहे ट्रक चालक रात में दुनाई के पास एक ढाबे पर आराम करने के लिए रुके थे। इसी दौरान करीब सुबह 3:45 बजे फोर व्हीलर से पहुंचे बदमाशों ने तीन कंटेनरों के फ्यूल टैंक के ताले तोड़े और डीजल निकालकर मौके से फरार हो गए।

 

सुबह ढाबा संचालक की नजर वाहनों पर पड़ी तो चोरी का पता चला। तत्काल डायल-112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे स्थानीय चोर हैं या हाईवे पर सक्रिय कोई संगठित गिरोह।

 

हाईवे पर इस तरह वाहनों से डीजल चोरी की घटनाओं ने ट्रक चालकों और परिवहन कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

SEO Keywords: Guna News, Guna Crime News, Guna Diesel Theft, NH-46 Diesel Theft, Dunai Guna News, Cant Police Guna, Highway Diesel Theft, गुना डीजल चोरी, दुनाई डीजल चोरी

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें