गुना न्यूज़ : TET के विरोध में शिक्षकों का बड़ा ऐलान, 30 अगस्त को जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
22 अगस्त 2026

गुना। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर गुना जिले के शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला मुख्यालय के स्वतंत्रता पार्क में शिक्षकों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें TET परीक्षा के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने परीक्षा को लेकर सरकार से तत्काल निर्णय लेने की मांग की है।
बैठक में शिक्षकों ने कहा कि वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों के सामने TET को लेकर नौकरी और भविष्य की सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है। वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार को नियमों में आवश्यक संशोधन कर शिक्षकों को राहत देनी चाहिए।
शिक्षकों ने दावा किया कि देशभर में बड़ी संख्या में शिक्षक इस मुद्दे को लेकर चिंतित हैं। बैठक में 30 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। मौजूद शिक्षकों ने आंदोलन में शामिल होने और TET परीक्षा के विरोध को लेकर एकजुटता जताई।
शिक्षकों ने केंद्र सरकार से मांग की कि संबंधित नियमों में तत्काल संशोधन किया जाए और लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित किया जाए। बैठक में TET के विरोध में परीक्षा बहिष्कार का संकल्प भी लिया गया।
अब 30 अगस्त को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन पर शिक्षकों की नजर है। आंदोलन के जरिए सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
Protest









