Offline
Online
Viewers 0

सरगुजा-सूरजपुर सीमा के जंगल में एक ही फंदे से युवक-युवती के शव, पास खड़ी मिली बाइक; प्रेमी जोड़े की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरगुजा-सूरजपुर सीमा के जंगल में एक ही फंदे से युवक-युवती के शव, पास खड़ी मिली बाइक; प्रेमी जोड़े की आशंका

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

25 अगस्त 2026 

सूरजपुर/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सरगुजा सीमा से लगे जंगल में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ पर युवक और युवती के शव एक ही फंदे से लटके मिले। घटनास्थल के पास एक HF डिलक्स बाइक भी खड़ी मिली है। पुलिस प्रथम दृष्टया दोनों के प्रेमी जोड़े होने की आशंका जता रही है, हालांकि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

 

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण खुखड़ी बीनने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके युवक-युवती के शवों पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक जांच के बाद शवों को नीचे उतारकर पहचान और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस के मुताबिक दोनों ने एक ही फंदे का इस्तेमाल किया है। घटनास्थल के पास बाइक मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों साथ में वहां पहुंचे होंगे। शवों की स्थिति के आधार पर पुलिस को आशंका है कि घटना सोमवार की हो सकती है।

 

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक-युवती सूरजपुर या सरगुजा जिले के रहने वाले थे या किसी अन्य स्थान से यहां पहुंचे थे। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें