झांसी में पति अस्पताल से लौटा तो घर में प्रेमी संग मिली पत्नी, दोनों ने मिलकर पति पर किया हमला; पुलिस ने पकड़ा
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
26 अगस्त 2026
झांसी/चिरगांव। झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में शादी के महज डेढ़ महीने बाद एक विवाहिता के कथित प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि पत्नी उसे नींद की गोलियां देकर रात में प्रेमी से बातचीत करती थी।
बताया जा रहा है कि पति के मामा का एक्सीडेंट होने पर वह पत्नी को घर पर छोड़कर अस्पताल चला गया। इसी दौरान पत्नी ने कथित तौर पर अपने प्रेमी को ससुराल बुला लिया। पति इलाज के बाद घर लौटा तो बाहर से गेट बंद मिला। शक होने पर वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ, जहां पत्नी कथित रूप से प्रेमी के साथ मिली।
आरोप है कि पति ने दोनों को देख लिया तो प्रेमी और पत्नी ने उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट का प्रयास किया। पति किसी तरह बाहर निकला और शोर मचाया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर उसकी जान बची। इसके बाद उसने 112 पर सूचना देकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









