Offline
Online
Viewers 0

गुना से रामेश्वरम तीर्थ यात्रा 7 सितंबर से, 1 सितंबर तक करें आवेदन; 196 यात्रियों को मिलेगा मौका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना से रामेश्वरम तीर्थ यात्रा 7 सितंबर से, 1 सितंबर तक करें आवेदन; 196 यात्रियों को मिलेगा मौका

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

26 अगस्त 2026 

गुना, 23 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत गुना जिले से रामेश्वरम तीर्थ यात्रा 7 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित है। यात्रा में गुना जिले से 196 यात्री और 4 अनुरक्षक शामिल होंगे। इच्छुक पात्र श्रद्धालु 1 सितंबर तक संबंधित नगरपालिका या जनपद पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।

 

योजना का लाभ मध्यप्रदेश के मूल निवासी, गैर-आयकरदाता वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा। पुरुषों के लिए न्यूनतम आयु 60 वर्ष और महिलाओं के लिए 58 वर्ष निर्धारित है। 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों पर आयु सीमा लागू नहीं होगी। पति-पत्नी में से एक पात्र होने पर जीवनसाथी भी यात्रा के लिए पात्र रहेगा।

 

65 वर्ष से अधिक आयु के अकेले यात्री तथा 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग यात्री अपने साथ एक सहायक ले जा सकेंगे। आवेदक का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन आने पर चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी से किया जाएगा और 10 प्रतिशत प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें