Offline
Online
Viewers 0

डिलीवरी बॉय को सोसाइटी में रोका तो भड़की महिला, गार्डों को सुनाई खरी-खोटी गालियां ; वीडियो चर्चा में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिलीवरी बॉय को सोसाइटी में रोका तो भड़की महिला, गार्डों को सुनाई खरी-खोटी गालियां ; वीडियो चर्चा में

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

27 अगस्त 2026

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश। ग्रेटर नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में फूड डिलीवरी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला सुरक्षा गार्डों से कथित तौर पर बहस और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती नजर आ रही है।

 

जानकारी के मुताबिक, महिला ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। डिलीवरी लेकर पहुंचे युवक को सोसाइटी के सुरक्षा गार्डों ने गेट पर रोक लिया। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर महिला नाराज हो गई और मौके पर पहुंचकर गार्डों से बहस करने लगी।

 

वायरल वीडियो में महिला कथित तौर पर गार्डों को अपशब्द कहते हुए यह कहती सुनाई दे रही है, “तेरी कोई औकात नहीं है मेरे आगे, जूता साफ करवाऊंगी तुझसे।” महिला के इस व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

 

हालांकि, घटना का पूरा संदर्भ और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। सोसाइटी प्रबंधन या पुलिस की ओर से कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी भी सामने नहीं आई है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें