राजगढ़ में बड़ा बस हादसा: पुल से 30 फीट नीचे गिरी यात्री बस, बेंगलुरु साइबर टीम के TI समेत 5 की मौत
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम तोमर
29 अगस्त 2026

राजगढ़/ब्यावरा। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। ब्यावरा शहर के भोपाल बाईपास पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए ब्यावरा अस्पताल भेजा गया। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
आरोपी की तलाश में इंदौर जा रही थी बेंगलुरु साइबर टीम
इस हादसे में बेंगलुरु पुलिस की साइबर टीम के इंस्पेक्टर रवि केवी, पिता बस्सपा, की भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बेंगलुरु से साइबर पुलिस की टीम एक आरोपी की तलाश में बस से इंदौर जा रही थी। इसी दौरान ब्यावरा के भोपाल बाईपास पर बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी।
हादसे में साइबर टीम के सब इंस्पेक्टर रमेश नायक, एएसआई श्रीनिवास और टेक्निकल स्टाफ विश्वनाथ घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसआई श्रीनिवास की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
बस के पुल से नीचे गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में मदद की। पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
एडिशनल एसपी केएल बंजारे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बेंगलुरु साइबर टीम आरोपी की तलाश में बस से इंदौर जा रही थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
राजगढ़ बस हादसे की जांच जारी
पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरने की बात सामने आई है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
राजगढ़ बस हादसा, ब्यावरा बस दुर्घटना, भोपाल बाईपास बस हादसा, बेंगलुरु साइबर पुलिस TI की मौत, इंस्पेक्टर रवि केवी की मौत, मध्य प्रदेश सड़क हादसा, राजगढ़ सड़क दुर्घटना, ब्यावरा न्यूज — हादसे से जुड़ी जानकारी को लेकर पुलिस की जांच जारी है।









