Offline
Online
Viewers 0

फतेहगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का खुलासा, दुष्कर्म के आरोप में 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का खुलासा, दुष्कर्म के आरोप में 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

30 अगस्त 2026 

गुना पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 27 अगस्त को सुरक्षित दस्तयाब हुई बालिका, 28 अगस्त को आरोपी पकड़ा गया; कोर्ट ने भेजा जेल

 

गुना। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र से 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में गुना पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। बालिका के कथनों के आधार पर पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों को गंभीरता से लेते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम ने इस मामले में कार्रवाई की।

 

23 मई को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

 

पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की सुबह फतेहगढ़ थाना क्षेत्र से 12 वर्षीय बालिका लापता हो गई थी। उसके पिता ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में अपराध क्रमांक 103/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की गई।

 

पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार तलाश करने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस के प्रयासों के परिणामस्वरूप 27 अगस्त 2026 को बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया।

 

बालिका के बयान के बाद बढ़ाई गई धाराएं

 

बालिका के बयान लेने के बाद पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, बालिका ने बताया कि दीपक पुत्र पूरन सिंह कुशवाह, निवासी ग्राम गौरा, थाना बहादुरपुर, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया।

 

पीड़िता के कथनों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 64(1), 64(2)(M) बीएनएस तथा धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

 

28 अगस्त को आरोपी गिरफ्तार

 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए फतेहगढ़ पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 28 अगस्त 2026 को पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक पुत्र पूरन सिंह कुशवाह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम गौरा, थाना बहादुरपुर, जिला अशोकनगर को गिरफ्तार कर लिया।

 

आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस टीम की अहम भूमिका

 

इस कार्रवाई में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी सहित सउनि नरेश शर्मा, सउनि दिलीप सिंह रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, चंद्रसेन फालके, विकास भार्गव, हरिओम किरार, प्रेम ग्वाल, कांजराज बारेला तथा आरक्षक दीपक शर्मा, ब्रजेन्द्र कुशवाह, अजय लोधी, कुलदीप धाकड़, धीरेन्द्र बघेल, विवेक सिंह, विकास राठौर और नीरज शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक कुलदीप भदौरिया और आरक्षक भूपेन्द्र खटीक ने भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

गुना पुलिस ने कहा कि महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध गंभीर अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें