ग्रेटर नोएडा में 7 साल की बच्ची की हत्या से मचा हड़कंप, CCTV में संदिग्ध युवक शव ले जाते दिखा
29 अगस्त 2026
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दौनी इलाके में 7 साल की मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि CCTV फुटेज में एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर की ओर ले जाता दिखाई दे रहा है। बाद में वही युवक कथित तौर पर बोरी में बच्ची का शव ले जाते हुए नजर आया। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
पुलिस को आशंका है कि वारदात में आसपास रहने वाले किसी युवक की भूमिका हो सकती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और CCTV फुटेज के आधार पर हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।
बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं, यह पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस ने इस पहलू समेत सभी संभावित कारणों को जांच के दायरे में रखा है। संदिग्ध की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
द्वारका न्यूज़ | क्राइम डेस्क
#GreaterNoida #CrimeNews #UttarPradesh #NoidaPolice #UPPolice









