दिनदहाड़े एक इंसान की बेरहमी से हत्या होती रही और लोग तमाशबीन बने देखते रहे! 😨
हुबली के सिद्धेश्वर पार्क के पास एक व्यक्ति की सरेआम हत्या कर दी गई। हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग सिर्फ देखते रहे।
पुलिस को शक है कि किसी पुराने अपराध का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। मामले की जांच जारी है।
सवाल सिर्फ अपराधियों का नहीं, हमारी संवेदनहीनता का भी है, कि आखिर इंसान की जान जाती देखकर भी लोग मदद के लिए आगे क्यों नहीं आए?









