Offline
Online
Viewers 0

चाचौड़ा में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: पुलिस ने चंद घंटों में 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाचौड़ा में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: पुलिस ने चंद घंटों में 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

31 अगस्त 2026

गुना/चाचौड़ा। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में चाचौड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को 14 वर्षीय बालिका की शिकायत पर आरोपी मिथुन पुत्र मंगल सिंह शिल्पकार (26), निवासी ग्राम जयसिंहपुरा के खिलाफ अपराध क्रमांक 285/26 दर्ज किया गया। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

 

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और प्रभारी एसडीओपी ओ.पी. आर्य के पर्यवेक्षण में पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 31 अगस्त को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें