कुम्भराज लूटकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह
5 सितंबर 2026

गुना। कुम्भराज थाना पुलिस ने लूट के एक मामले में करीब तीन माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 की रात राजाराम गुर्जर शादी समारोह से लौट रहा था। गीतांजली कोल्ड के पास पुराने विवाद को लेकर चेतन शर्मा और उसके साथियों ने उसे रोककर मारपीट का प्रयास किया। फरियादी अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल छोड़कर दूर चला गया, जिसके बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए।
मामले में अपराध क्रमांक 72/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने कुछ ही दिनों में लूटी गई बाइक बरामद कर मुख्य आरोपी चेतन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था।
4 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर विपिन शर्मा (21), निवासी कुम्भराज और प्रधुम्न मीना (25), निवासी कमलपुरा को गिरफ्तार किया गया। मामले में फरार अंतिम आरोपी की तलाश जारी है।









