Offline
Online
Viewers 0

तीन दिन की 100 मिमी झमाझम बारिश से गुना तरबतर, 922 मिमी पहुंचा सीजन का आंकड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तीन दिन की झमाझम बारिश से गुना तरबतर, 922 मिमी पहुंचा सीजन का आंकड़ा

 

100 मिमी से ज्यादा बारिश ने नदी-तालाब किए लबालब, कई इलाकों में जलस्तर बढ़ा

 

द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना, 7 सितंबर 2026।

गुना जिले में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले तीन दिनों में हुई लगातार बारिश ने नदी, तालाब और जलाशयों को लबालब कर दिया है। 3 सितंबर की सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुककर रविवार दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान जिले में 108 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कुल बारिश का आंकड़ा 922 मिमी तक पहुंच गया।

 

जिले की सामान्य औसत वर्षा 1053 मिमी है। ऐसे में मौजूदा आंकड़ा सामान्य औसत के करीब पहुंच चुका है। लगातार बारिश से गोपी सागर डैम के गेट खोले गए, जबकि शहर के भुजरिया और सिंगवासा तालाब भी सीजन में पहली बार ओवरफ्लो हुए। नदी-नाले उफान पर आने से कई स्थानों पर पानी का बहाव तेज हो गया।

 

कहां कितनी बारिश

 

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्षामापी केंद्र गुना में अब तक 760 मिमी, बमोरी में 617 मिमी, आरोन में 733 मिमी, राघौगढ़ में 839 मिमी, चांचौड़ा में 973 मिमी और कुम्भराज में 1130 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं वर्षामापी केंद्र मधुसूदनगढ़ में 1408 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

 

लगातार बारिश के बाद रविवार दोपहर बारिश थमने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन आसमान में बादल बने रहे और धूप भी निकलती रही। मौसम विभाग के आगामी पूर्वानुमान के मद्देनजर जिले में बारिश का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें