Offline
Online
Viewers 0

तोमर अकादमी की छात्रा मीना रघुवंशी बनीं टीआई, मेहनत से रचा सफलता का इतिहास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तोमर अकादमी की बेटी मीना रघुवंशी बनीं टीआई, मेहनत से रचा सफलता का इतिहास

कम उम्र में हासिल किया बड़ा मुकाम, गुना जिले और तोमर अकादमी का बढ़ाया गौरव

 8 सितंबर 2026

 

गुना। तोमर अकादमी गुना की होनहार छात्रा एवं वर्तमान में ईसागढ़ थाना प्रभारी मीना रघुवंशी की टीआई पद पर पदोन्नति होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर मीना ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर तोमर अकादमी के साथ पूरे गुना जिले का नाम रोशन किया है।

तोमर अकादमी के संचालक विक्रम सिंह तोमर ने मीना रघुवंशी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सरकारी सेवा में जाने का सपना देखते हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

विक्रम सिंह तोमर ने अपनी छोटी बहन मीना रघुवंशी को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें