“चूड़ी पहनो, औकात में रहकर बात करना” जिलाध्यक्ष और कोतवाल आमने-सामने
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह
17 सितंबर 2026
विशेष संवाददाता रायबरेली
रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच सदस्यता अभियान को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों में अभद्रता हुई। मामले को लेकर सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाल के बीच भी तीखी बहस हुई। इसके बाद ABVP कार्यकर्ता सड़क और कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति संभालने की कोशिश की।
#RaebareliNews #RaebareliPolice #UPPolice #ABVP #SamajwadiParty







