अवैध होर्डिंगों के विरोध की कीमत? सोशल एक्टिविस्ट प्रहलाद पांडे से मारपीट का आरोप
इंदौर | द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 17 सितंबर 2026
इंदौर शहर को बदरंग कर रहे अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों के खिलाफ आवाज उठाने वाले सोशल एक्टिविस्ट प्रहलाद पांडे ने मारपीट और धमकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। पांडे का आरोप है कि उनके अभियान से स्थानीय विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक नाराज थे और इसी वजह से उनके साथ मारपीट की गई।
पांडे के मुताबिक, कथित रूप से समर्थकों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और उनकी माइक आईडी समेत अन्य सामान तोड़ दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें धमकाया गया।
घटना का जिक्र करते हुए प्रहलाद पांडे भावुक हो गए और अपनी बात बताते-बताते रो पड़े। उनका कहना है कि शहर में अवैध विज्ञापन और होर्डिंग के खिलाफ आवाज उठाना यदि गलत नहीं है, तो फिर उन्हें इस तरह निशाना क्यों बनाया गया?
मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।







