Offline
Online
Viewers 0

गोपालपुर मारधय में विवाद के बाद 65 वर्षीय माखन सिंह की मौत, सभी 6 आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने जेल भेजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मारपीट में बुजुर्ग की मौत: म्याना पुलिस की 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई

 द्वारका न्यूज़ 

 18 सितंबर 2026

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 

गोपालपुर मारधय में विवाद के बाद 65 वर्षीय माखन सिंह की मौत, सभी 6 आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने जेल भेजा

 

गुना। म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर मारधय में मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर की रात करीब 8 बजे गुलशन अहिरवार के मामा शिशपाल के साथ विवाद के दौरान लालजी अहिरवार, राहुल अहिरवार और महेन्द्र अहिरवार द्वारा कथित रूप से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे गुलशन के दादा माखन सिंह अहिरवार (65) के साथ भी नंदा, सूखा और मनसिंगा अहिरवार सहित छह लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। गंभीर चोट लगने के बाद माखन सिंह को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की रिपोर्ट पर म्याना थाने में अपराध क्रमांक 220/26 दर्ज कर बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण कायम किया गया। पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

कार्रवाई एसपी हितिका वासल के नेतृत्व, एएसपी प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया एवं पुलिस टीम ने की।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें