Offline
Online
Viewers 0

छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी इंदौर पहुंचे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी इंदौर पहुंचे

द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

 

19 सितंइंदौर में राहुल गांधी का यूथ कनेक्ट: शिक्षा और रोजगार पर युवाओं से सीधा संवाद आज

 

इंदौर। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के करीब 60 नेताओं ने उनसे मुलाकात की। इनमें विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल रहे। एयरपोर्ट से होटल तक विभिन्न स्थानों पर मंच बनाकर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

 

शाम 5:30 बजे युवाओं से होगा सीधा संवाद

 

राहुल गांधी शाम 5:30 बजे रीजनल पार्क के सामने मैदान में विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बातचीत केंद्रित रहेगी। आयोजन में गायक राघव चैतन्य, रैपर लशकरी और डांस ग्रुप विकास अनबिटेबल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगे।

 

35 वर्ष तक के युवाओं पर फोकस

 

कांग्रेस ने कार्यक्रम को जेन-जी सहित 35 वर्ष तक के युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया है। पार्टी करीब 20 दिनों से आयोजन की तैयारियों और युवाओं के पंजीयन में जुटी थी।

 

एनओसी को लेकर प्रशासन से चला विवाद

 

कार्यक्रम की अनुमति, फायर और इलेक्ट्रिक एनओसी को लेकर शुक्रवार शाम तक कांग्रेस नेताओं और प्रशासन के बीच खींचतान बनी रही। कांग्रेस नेताओं ने एनओसी में देरी को लेकर प्रशासन पर आरोप लगाए और इसे ‘प्रशासनिक यातना’ बताया।

 

मंच पर अकेले राहुल गांधी

 

कार्यक्रम को गैर-राजनीतिक स्वरूप देने की कोशिश की गई है। आयोजन स्थल पर कांग्रेस के झंडे और चुनाव चिह्न नहीं लगाए गए हैं। मंच पर राहुल गांधी अकेले युवाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के अन्य नेताओं को मंच साझा नहीं कराया जाएगा।बर 2026

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें