Offline
Online
Viewers 0

बास्केटबॉल में जबलपुर का जलवा, राज्य चैंपियन बना; गुना के हर्षित ने फिर दिखाया दमदार खेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जबलपुर ने जीता राज्य स्तरीय बास्केटबॉल खिताब

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

20 सितंबर 2026 

गुना के हर्षित चतुर्वेदी का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय टीम में चयन की उम्मीद

शहडोल। 16 से 19 सितंबर तक शहडोल में आयोजित 70वीं शालेय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जबलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की अंडर-17 बालक-बालिका टीमों ने हिस्सा लिया।

 

जबलपुर टीम की जीत में गुना निवासी हर्षित चतुर्वेदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हर्षित इससे पहले गुना में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जा चुके हैं।

 

प्रतियोगिता का वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। उद्घाटन समारोह में सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक मनीषा सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (SGFI) के लिए किया जाएगा। हर्षित के प्रदर्शन से गुना के खेल प्रेमियों में भी उत्साह है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें