Offline
Online
Viewers 0

17 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, दोनों पहुंचे जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरसी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: एक आरोपी पहले दबोचा, फरार आरोपी को भी मुखबिर सूचना पर पकड़ा

 

गुना। सिरसी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह गौर की टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 11 जून 2026 को किशोरी के पिता ने उसके 21 मई से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र के आधार पर लगातार तलाश के बाद 16 सितंबर को किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब किया गया।

पुलिस के मुताबिक, किशोरी के बयानों के आधार पर अनिल भिलाला और प्रकाश भिलाला के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। अनिल उर्फ मुनेश भिलाला को 16 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि फरार चल रहे प्रकाश भिलाला को 18 सितंबर को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया गया। उसे 19 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में सिरसी थाना पुलिस, महिला पुलिसकर्मियों और साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें