Offline
Online
Viewers 0

जबलपुर में रियल एस्टेट कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल का आरोप, महिला गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हनीट्रैप का भंडाफोड़: 7 लाख की डील, ढाई लाख कैश के साथ युवती गिरफ्तार

द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

20 सितंबर 2026

 

पीछा छोड़ने के लिए युवक को गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने का आरोप, होटल में पुलिस ने बिछाया जाल

 

जबलपुर। जबलपुर में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने दमोह नाका स्थित होटल कदंब ट्री में कार्रवाई करते हुए एक युवती को कथित तौर पर ढाई लाख रुपये नकद के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के मुताबिक, उमरिया निवासी पूजा रेवास, जो डांसर बताई जा रही है, पर ग्वारीघाट निवासी एक युवक को अपने जाल में फंसाकर गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने और 7 लाख रुपये की मांग करने का आरोप है। आरोप है कि रकम वसूलने के लिए युवती युवक के घर तक पहुंची और वहां हंगामा किया।

 

डील होते ही पुलिस ने मारा छापा

 

पीड़ित की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने योजना बनाकर होटल परिसर में जाल बिछाया। जैसे ही कथित तौर पर रकम के लेनदेन की प्रक्रिया शुरू हुई, पुलिस टीम ने दबिश देकर युवती को पकड़ लिया। तलाशी में उसके बैग से करीब 2.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

 

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

 

पुलिस जांच में युवती के खिलाफ उमरिया थाने में पूर्व से एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित ब्लैकमेलिंग की इस घटना में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

 

पुलिस ने नकदी जब्त कर आरोपी युवती के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें