इंदौर में फिर धंसी सड़क, बना बड़ा गड्ढा
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
21 सितंबर 2026
अधिकारी बोले—‘प्राकृतिक हादसा है, किसी की गलती नहीं’… जनता पूछ रही है: फिर जिम्मेदार कौन?
इंदौर। पंढरीनाथ इलाके में एक बार फिर सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया। घटना ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और सरकारी निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि सड़क प्राकृतिक रूप से धंसी है और इसमें किसी की गलती नहीं है। अब सवाल यह है कि सड़क, पुलिया और ब्रिज निर्माण में बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आने के बावजूद जिम्मेदारी आखिर किसकी तय होगी?
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और भ्रष्टाचार को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में सड़क धंसने की घटना को महज ‘प्राकृतिक हादसा’ बताकर जिम्मेदारी से बचना उचित है या नहीं, यह जांच का विषय है।
जनता का सीधा सवाल—सड़क बनाने में करोड़ों खर्च होते हैं, सड़क धंस जाए तो गलती किसी की नहीं… आखिर जवाबदेह कौन?







