Offline
Online
Viewers 0

इंदौर में महिला पार्षद पर टिप्पणी से विवाद, कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर में महिला पार्षद पर टिप्पणी से विवाद, कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद; बोले- बात को गलत तरीके से पेश किया गया

 द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 22 सितंबर 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की भाजपा महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। वायरल वीडियो में विजयवर्गीय पार्षद की शारीरिक बनावट को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

मामला इंदौर के वार्ड क्रमांक-6 में आयोजित विकास कार्यों के कार्यक्रम से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने टिप्पणी पर आपत्ति जताई और इसे लेकर विजयवर्गीय से माफी तथा कार्रवाई की मांग की।

विवाद बढ़ने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने वीडियो जारी कर सफाई दी और खेद जताया। उन्होंने कहा कि उनकी बात को कांग्रेस की ओर से गलत तरीके से पेश किया गया। विजयवर्गीय ने संध्या यादव को अपनी बेटी जैसा बताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें बचपन से देखा है।

वहीं, पार्षद संध्या यादव ने भी विजयवर्गीय का बचाव किया है। उन्होंने उन्हें पिता तुल्य बताते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी को अलग संदर्भ में लिया जा रहा है और इसे मालवा की आम बोलचाल की भाषा से जोड़कर देखा जाना चाहिए।

**वीडियो वायरल होने से शुरू हुआ विवाद अब मंत्री की सफाई और पार्षद के समर्थन के बाद नए मोड़ पर पहुंच गया है।**

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें