तेजा दशमी जुलूस में पुलिसकर्मी से बदसलूकी, आरक्षक को थप्पड़ मारकर पकड़ा गला
द्वारका न्यूज़ 22 सितंबर 2026

रतलाम। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में तेजा दशमी के जुलूस के दौरान पुलिस की चेकिंग के बीच हंगामा हो गया। भीड़ में युवकों के एक समूह की तलाशी के दौरान एक युवक के पास चाकू मिलने पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। इसी दौरान उसके साथी ने आरक्षक कंवरलाल के साथ हाथापाई करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया और गला पकड़ लिया।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को थाने लाकर पूछताछ की। बताया गया कि थाने में युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिसकर्मी से माफी मांगी, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। वहीं, चाकू मिलने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की।
तेजा दशमी के जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात था। भीड़ के बीच चेकिंग के दौरान हुई इस घटना से कुछ देर के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।







