Offline
Online
Viewers 0

गुना : बछड़ों से भरी दो पिकअप जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बछड़ों से भरी दो पिकअप जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

गौसेवकों की सूचना पर केंट पुलिस की कार्रवाई; दोनों वाहनों में 5-5 बछड़े ठूंसकर भरे मिले, फर्जी मंत्री लेटरपैड भी बरामद

गुना | द्वारका न्यूज़ | 22 सितंबर 2026
प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर

 

म्याना थाना क्षेत्र में गौसेवकों की सतर्कता से बछड़ों से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ऊमरी पुलिया के पास गौसेवकों को दो पिकअप वाहनों में बछड़े ले जाए जाने की सूचना मिली। सूचना पर मोनू ओझा सहित रामसिंह रजक, अक्षत शुक्ला और कन्हैया कुशवाह मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को रोककर जांच की। दोनों पिकअप में पांच-पांच बछड़े रस्सियों से बंधे और कथित तौर पर ठूंस-ठूंसकर भरे मिले। वाहनों में चारा-पानी की व्यवस्था भी नहीं थी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान अमन सिंह मैड़ा, हीरू सिंह चौहान, छगन मैड़ा, केरम सिंह रावत, दीपक बघेल निवासी अलीराजपुर तथा कमल सिंह पटेलिया निवासी म्याना के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बछड़ों को बमोरी के शिकारी गांव से अलीराजपुर ले जाने की बात बताई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक कथित फर्जी मंत्री लेटरपैड भी मिला। थाने ले जाने के दौरान आरोपियों द्वारा विवाद और हाथापाई करने की बात भी सामने आई है। पुलिस जांच में दोनों वाहनों से एक-एक बछड़ा नीचे पड़ा मिला। सभी बछड़ों का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

म्याना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में गौवंश परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं और लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें