Offline
Online
Viewers 0

साइबर ठगी के पीड़ितों के लिए गुना पुलिस की सतत कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*साइबर ठगी के पीड़ितों के लिए गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*

 द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 24 सितंबर 2026

 

*NCRP पोर्टल की MRM प्रक्रिया से गत बीस दिन में करीब 95 हजार रूपये से अधिक की ठगी गई राशि कराई वापस*

 

*त्वरित कार्यवाही कर साइबर फ्रॉड की रकम पर लगवाया होल्ड, निर्धारित प्रक्रिया उपरांत पीड़ितों के बैंक खातों में वापस पहुंची राशि*

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों पर उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्री असित यादव द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के साथ ही NCRP पोर्टल पर MRM प्रक्रिया के माध्यम से साइबर पीड़ितों की राशि वापस दिलाने तथा साइबर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु निरंतर निर्देशित किया जा रहा है ।

 

निर्देशानुसार गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में जिले में साइबर अपराधों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं ।

 

गौरतलब है कि जिले के विभिन्न आवेदकों द्वारा अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड के संबंध में आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए थे । साइबर सेल द्वारा प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच करते हुए NCRP पोर्टल के माध्यम से ठगी की रकम जिन-जिन बैंक खातों में ट्रांसफर हुई थी, उन खातों पर तत्काल होल्ड लगवाने की कार्यवाही की गई । इसमें पुलिस की तत्परता एवं निर्धारित प्रक्रिया के प्रभावी पालन के परिणामस्वरूप आवेदकगण यश श्रीमाल, शुभम जैन, राजेश दिवाकर, गजनलाल अहिरवार, सुनील ओझा, जितेन्द्र सिंह मीना, मनीषा अहिरवार, अभिषेक मीना, मोनिशा चौधरी, अशोक कोठारी, रवि सिलावट, विश्वीर सिंह रघुवंशी, जगदीश मोंगिया, दीपा रघुवंशी आदि की कुल 95,830/- (पिन्चानवे हजार आठ सौ तीस रुपये) की साइबर ठगी की राशि वापस कराई गई । शेष राशि वापस कराने के लिए साइबर टीम लगातार प्रयासरत है और जिसे भी आवेदकों को शीघ्र वापस कराया जाएगा ।

 

गुना पुलिस द्वारा NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने तथा पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के लिए प्रभावी समन्वय स्थापित किया जा रहा है । पुलिस की इस पहल से साइबर ठगी के पीड़ितों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही साइबर अपराधों के विरुद्ध पुलिस की त्वरित एवं तकनीकी कार्यवाही को भी मजबूती मिली है ।

 

इस सराहनीय कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक, आरक्षक अभय रघुवंशी, महिला आरक्षक पूजा गुप्ता आदि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

 

गुना पुलिस की जिले वासियों से अपील है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं तथा संबंधित बैंक को भी तत्काल सूचित करें । समय पर की गई शिकायत साइबर ठगी की राशि को होल्ड कराने और वापस दिलाने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें