Offline
Online
Viewers 0

इलाज में लापरवाही का आरोप: बालाजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूटा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इलाज में लापरवाही का आरोप: महिला की मौत के बाद परिजनों का अस्पताल में हंगामा, शव सड़क पर रखकर जाम

 

द्वारका न्यूज़ | 27 सितंबर 2026

 प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

27 सितंबर 2026 

बालाजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूटा। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर समय पर इलाज शुरू नहीं करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में वेंटिलेटर, कंप्यूटर, कूलर सहित अन्य चिकित्सा उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद शव को सड़क पर रखकर ओवरब्रिज पर करीब दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

 

जानकारी के अनुसार, आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम भादौर निवासी राजकुमारी बाई (26) को खून की कमी की शिकायत के बाद 18 सितंबर को बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, महिला को चार यूनिट ब्लड चढ़ाए जाने के बाद उसकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार दिखाई दिया। डॉक्टरों ने 21 सितंबर को उसे डिस्चार्ज कर दिया था।

 

हालांकि शनिवार शाम महिला की तबीयत अचानक दोबारा बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में बालाजी अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी महिला का समय पर इलाज शुरू नहीं किया गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

 

महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। घटना के कारण काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था और इलाज में किसी स्तर पर लापरवाही हुई या नहीं।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें