Offline
Online
Viewers 0

गैस कटर और औजार लेकर ATM में घुसे बदमाश, सायरन बजने से पुलिस ने दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गैस कटर और औजार लेकर ATM में घुसे बदमाश, पुलिस ने दबोचा

 द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर विशेष संवाददाता नागौर 29 सितंबर 2026 

नागौर। राजस्थान के नागौर में ATM उखाड़कर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो बदमाश गैस कटर और अन्य औजार लेकर ATM में घुसे थे। इसी दौरान बैंक के ई-सर्विलांस सिस्टम से अलर्ट मिलने पर ब्रांच मैनेजर को घटना की जानकारी हुई।

 

ब्रांच मैनेजर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्ध बदमाशों को पकड़ लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बदमाश ATM को उखाड़ने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते उनकी कोशिश नाकाम हो गई।

 

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो राजस्थान के नागौर का बताया जा रहा है, हालांकि वीडियो और घटना से जुड़ी सभी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें