Offline
Online
Viewers 0

फतेहगढ़ में रात की घेराबंदी, बाइक पर 60 लीटर कच्ची शराब!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़ में रात की घेराबंदी, बाइक पर 60 लीटर कच्ची शराब!

 

कॉम्बिंग गश्त के दौरान दो तस्कर गिरफ्तार, ₹71 हजार का माल जब्त; दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

 

गुना | द्वारका न्यूज़ | 28 सितंबर 2026

 प्रधान संपादक में विक्रम सिंह तोमर

 

फतेहगढ़ थाना पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक से कच्ची शराब ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 60 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब और तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त माल की कुल कीमत करीब 71 हजार रुपए बताई गई है।

 

पुलिस के अनुसार, बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गूगोर की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति प्लास्टिक की केनों में अवैध शराब लेकर हमीरपुर रोड से फतेहगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कोहन तिराहे पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो केनों से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

 

पुलिस ने बाइक सवार करन ओझा (24) और शिवम ओझा (32), निवासी पठार मोहल्ला फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया। मामले में फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 208/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

 

दोनों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी शिवम के खिलाफ फतेहगढ़ थाने में चोरी, मारपीट, आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 7 मामले, जबकि राजस्थान के छबड़ा थाने में चोरी का एक मामला दर्ज है। वहीं करन के खिलाफ फतेहगढ़ थाने में बलात्कार, जुआ, एनडीपीएस और आबकारी एक्ट सहित 4 मामले दर्ज बताए गए हैं।

 

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी एवं टीम द्वारा की गई।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें