Offline
Online
Viewers 0

दो जांबाज अफसर, दो बड़ी कामयाबी: गुना पुलिस को रुस्तमजी अवॉर्ड का सम्मान,गुना पुलिस का परचम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दो जांबाज अफसर, दो बड़ी कामयाबी: गुना पुलिस को रुस्तमजी अवॉर्ड का सम्मान गुना पुलिस का परचम

 

गुना पुलिस का बढ़ा गौरव: दो टीआई को मिलेगा प्रतिष्ठित केएफ रुस्तमजी अवॉर्ड

 

 

टेकरी मंदिर डकैती के सनसनीखेज खुलासे और बीलाखेड़ी में 54 किलो चांदी की बरामदगी पर पुलिस मुख्यालय ने किया चयन

 

द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर | 2 अक्टूबर 2026

 

गुना। जिला पुलिस की दो महत्वपूर्ण और चर्चित कार्रवाइयों को राज्य स्तर पर सम्मान मिला है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के प्रतिष्ठित केएफ रुस्तमजी पुरस्कार (विशिष्ट श्रेणी) के लिए गुना जिले के दो निरीक्षकों का चयन किया गया है। कैंट थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव और पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक राजेंद्र सिंह चौहान को उनकी उल्लेखनीय पुलिस कार्रवाई के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है। दोनों अधिकारियों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

 

टेकरी मंदिर डकैती की खोली गुत्थी

 

कैंट थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव को हनुमान टेकरी मंदिर डकैती के सफल खुलासे के लिए पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। अगस्त 2024 में नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर के सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर बालाजी सरकार का मुकुट, गदा और अन्य कीमती आभूषण चोरी कर लिए थे।

 

मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल का नेतृत्व करते हुए निरीक्षक भार्गव ने तकनीकी साक्ष्यों और 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कराया। जांच के दौरान मिले कुछ सेकेंड के वीडियो क्लिप ने पुलिस को राजस्थान के झालावाड़ तक पहुंचाया, जहां से कालबेलिया गैंग को पकड़कर मामले का खुलासा किया गया।

 

बीलाखेड़ी में जमीन खोदकर निकली 54 किलो चांदी

 

निरीक्षक राजेंद्र सिंह चौहान, जो घटना के समय धरनावदा थाना प्रभारी थे, को जुलाई 2024 में हुई बड़ी बरामदगी के लिए सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान के झालावाड़ से चोरी हुई करीब 53 लाख रुपये कीमत की 54 किलोग्राम चांदी को बीलाखेड़ी गांव में जमीन में छिपाकर रखे जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सगुन बाई पारदी के खेत में खुदाई कराई, जहां जमीन में दबाई गई पोटलियों से 54 किलो चांदी के जेवरात बरामद हुए। निरीक्षक चौहान को इससे पहले वर्ष 2023 में भी केएफ रुस्तमजी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

 

एक जिले से दो नाम, पुलिस महकमे में खुशी

 

गुना जिले से एक ही पुरस्कार के लिए दो पुलिस अधिकारियों का चयन जिला पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। दोनों अधिकारियों के चयन पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस अमले ने बधाई दी है।

 

—

 

🏆 सम्मान की खास बातें

 

पुरस्कार: केएफ रुस्तमजी अवॉर्ड

वर्ष: 2024-25

श्रेणी: विशिष्ट

चयनित अधिकारी: अनूप कुमार भार्गव और राजेंद्र सिंह चौहान

पुरस्कार राशि: ₹50,000 प्रति अधिकारी

सम्मान: प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें