गुना की क्रिकेट बेटी ने रचा इतिहास, मध्यप्रदेश अंडर-19 टीम में चयन
छह साल की मेहनत का बड़ा इनाम
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 3 अक्टूबर 2026
2019 में शुरू किया क्रिकेट का सफर, मेहनत और अनुशासन से हासिल किया बड़ा मुकाम
गुना। गुना क्रिकेट अकादमी में पिछले कई वर्षों से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहीं अंशिका रघुवंशी का चयन मध्यप्रदेश की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। अंशिका की इस उपलब्धि से गुना के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है। परिजनों, प्रशिक्षकों और जिला क्रिकेट संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
2019 से शुरू किया क्रिकेट का सफर
अंशिका ने वर्ष 2019 में क्रिकेट खेलना शुरू किया। लगातार अभ्यास, मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा साबित की। गुना क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने खेल की तकनीक और फिटनेस पर लगातार मेहनत की।
अकादमी के मुख्य कोच राजेश शिंदे एवं संस्थापक राहुल तिवारी ने बताया कि अंशिका शुरू से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रही हैं। वर्तमान में अंशिका सागर में रहकर कोच रेहान तारिक से क्रिकेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
सफलता का श्रेय पिता और प्रशिक्षकों को
अंशिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता डॉ. कपिल रघुवंशी, राहुल तिवारी, राजू शिंदे और रेहान तारिक को दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के निरंतर सहयोग से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई
अंशिका के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष संजीव मल्होत्रा, राजीव मंगल, देवेंद्र सिंह किरार, रविंद्र सिंह टिल्लू, देवेंद्र शर्मा, आशीष गलगले, गोविंद सेन, दुर्गेश सक्सेना, बिस्वीर सिंह, सुनील शर्मा, विवेक शर्मा, लालू रघुवंशी, अंकुर श्रीवास्तव, सुशील सिंह रघुवंशी छुटई और सुमित सक्सेना सहित अन्य लोगों ने बधाई दी। सभी ने अंशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर







