Offline
Online
Viewers 0

राघौगढ़ की बेटी मानसी वास्त्री का पेरिस तक सफर, EHESS में पीएचडी के लिए चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राघौगढ़ की बेटी ने पेरिस में गाड़ा सफलता का झंडा

द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

3 अक्टूबर 2026

मानसी वास्त्री का EHESS पेरिस और इरेसमस यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए चयन, भोपाल गैस त्रासदी पर कर चुकी हैं शोध

 

राघौगढ़/गुना। राघौगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी मानसी वास्त्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय अकादमिक उपलब्धि हासिल करते हुए मानसी का चयन पेरिस स्थित EHESS (École des Hautes Études en Sciences Sociales) और इरेसमस यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए हुआ है।

 

पुलिसकर्मी पिता की बेटी ने हासिल किया अंतरराष्ट्रीय मुकाम

 

मानसी के पिता पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर मानसी ने अपनी मेहनत, अध्ययन और शोध के दम पर अंतरराष्ट्रीय अकादमिक संस्थानों तक पहुंच बनाई है।

 

भोपाल गैस त्रासदी पर किया मेडिकल एंथ्रोपोलॉजी में अध्ययन

 

मानसी ने भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े सामाजिक और स्वास्थ्य प्रभावों को समझने के लिए मेडिकल एंथ्रोपोलॉजी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में अध्ययन एवं फील्ड वर्क किया है। उनके शोध का केंद्र स्वास्थ्य, समाज और त्रासदी के दीर्घकालिक प्रभावों से जुड़े विषय रहे हैं।

 

विधायक जयवर्धन सिंह ने किया सम्मान

 

मानसी की इस उपलब्धि पर हाल ही में राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। उनकी सफलता को राघौगढ़ और गुना जिले के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है। मानसी की उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भी उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा बनी है।

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें