MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, 2027 से साल में दो बार होगी परीक्षा
अगले साल दो बार PSC की परीक्षा आयोजित करवाएगी मोहन सरकार…!
यूथ कॉन्क्लेव में CM मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा, 12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 स्किल यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में आयोजित CM Youth Conclave-2026 में युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 2027 से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के अधिक अवसर मिल सकेंगे।
12 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 12 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना की भी घोषणा की। इसके साथ ही युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए 12 नई स्किल यूनिवर्सिटी बनाए जाने की बात कही गई। सरकार के अनुसार इन पहलों का उद्देश्य उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों का विस्तार करना है।
रिसर्चर्स का स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹25 हजार
यूथ कॉन्क्लेव में उच्च शिक्षा और शोध को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए रिसर्चर्स का मासिक स्टाइपेंड ₹16 हजार से बढ़ाकर ₹25 हजार किया जाएगा।
युवाओं पर फोकस, शिक्षा से रोजगार तक योजनाएं
मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। MPPSC परीक्षा को वर्ष में दो बार कराने का प्रस्ताव प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
द्वारका न्यूज़ | जनता की आवाज
प्रधान संपादक — विक्रम सिंह तोमर







