Offline
Online
Viewers 0

उदगम रेसीडेंसी डकैती में 5 हजार का इनामी आरोपी राहुल पारदी गिरफ्तार; स्थायी वारंट में भी था फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पांच साल से पुलिस को चकमा दे रहा था डकैत, आखिर पहुंचा सलाखों के पीछे

 

उदगम रेसीडेंसी डकैती में 5 हजार का इनामी आरोपी राहुल पारदी गिरफ्तार; स्थायी वारंट में भी था फरार

 

गुना | द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर | 7 अक्टूबर 2026

 

गुना के कुशमौदा क्षेत्र स्थित उदगम रेसीडेंसी में वर्ष 2021 में हुई डकैती के मामले में कैंट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घटना के बाद से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी राहुल पुत्र गुमान पारदी (26), निवासी ग्राम बीलाखेड़ी, थाना धरनावदा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एक अन्य मामले में स्थायी वारंट भी जारी था।

 

8-10 बदमाशों ने की थी डकैती

 

पुलिस के अनुसार, 21-22 जुलाई 2021 की रात 8 से 10 अज्ञात बदमाशों ने कुशमौदा क्षेत्र की उदगम रेसीडेंसी में नीरज अग्रवाल के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में कैंट थाने में अपराध क्रमांक 717/21 के तहत धारा 382 भादवि में प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच के दौरान इसमें धारा 395 और 450 भादवि बढ़ाई गई।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक की ओर से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने वारदात का खुलासा महज 6 घंटे में करते हुए अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

 

मुखबिर की सूचना पर दबोचा

 

फरार आरोपियों की तलाश के दौरान 4 अक्टूबर 2026 को कैंट थाना पुलिस को राहुल पारदी के संबंध में सटीक सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 5 अक्टूबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

आरोपी पर दर्ज हैं 8 आपराधिक मामले

 

पुलिस जांच में राहुल पारदी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ धरनावदा, फतेहगढ़, राघौगढ़ और कैंट थाना सहित हरियाणा के हिसार जिले में कुल 8 अपराध दर्ज पाए गए हैं। इनमें डकैती, लूट, मारपीट, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट जैसे मामले शामिल हैं।

 

फतेहगढ़ थाने के एक डकैती प्रकरण में न्यायालयीन कार्रवाई से लगातार फरार रहने के कारण आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी था। पुलिस ने इस वारंट में भी उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।

 

इनकी रही अहम भूमिका

 

कार्रवाई में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अरुंधति राजावत, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, राजीव रघुवंशी, अजय जाट, रामनिवास शर्मा, देवेन्द्र नरूका, राजू बघेल, शुभम रघुवंशी एवं रवि जाट की सराहनीय भूमिका रही।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें